रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- खटीमा। हिमालय संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को एलायंस क्लब के पदाधिकारियों के साथ सरस्वती एकेडमी के शिक्षकों ने बुधवार को हिमालय बचाने की शपथ ली। एलायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जितेंद्र पारुथी ने 65 लोगों को शपथ दिलाई। कहा कि ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे हिमालय को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता हो। उन्होंने सभी लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। क्लब अध्यक्ष मनोज कन्याल व एकेडमी के प्रधानाचार्य रामयश ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से भारी तबाही हो रही है। हिमालय की सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने 'हिन्दुस्तान' की पहल को सराहते हुए जुड़ने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: एलायंस क्लब ने स्कूल में किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- पछुवादून में तीन हजार से अधिक छात्रों ने ली हिमा...