रुद्रपुर, जून 8 -- खटीमा, संवाददाता। कृदय फार्म में एलायंस क्लब खटीमा डायमंड के शपथ ग्रहण एवं स्थापना समारोह का रविवार को आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट 144 में नवगठित इस क्लब की नई कार्यकारिणी को पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर मधु कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जितेंद्र पारूथी ने सभी सदस्यों का परिचय कर उन्हें विधिवत क्लब की सदस्यता प्रदान की। नई कार्यकारिणी में केसर पारूथी ने संस्थापक अध्यक्ष पद की शपथ ली। ज्योति बिष्ट को सचिव एवं दीपा चड्डा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अनीता भंडारी प्रथम उपाध्यक्ष, एडवोकेट हेमा कन्याल परिहार द्वितीय उपाध्यक्ष, डॉ. नीलम पांडे तृतीय उपाध्यक्ष रहेंगी। प्रीति धौनी को संयुक्त सचिव, प्रेमिका मारक को टेल ट्विस्टर, प्रेरणा सक्सेना को टेमर तथा शोभा कठायत को पीआरओ नियुक्त किया गय...