हापुड़, फरवरी 20 -- एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 142 नॉर्थ के तत्वावधान में गढ़ रोड स्थित जोका परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में एलायंस क्लब क्रिस्टल को सर्वश्रेष्ठ शाखा, माधव शाखा को आउटस्टैंडिंग शाखा तथा सर्वोत्तम शाखा को श्रेष्ठ शाखा के सम्मान से अलंकृत किया गया। क्रिस्टल के अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग, माधव के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल तथा सर्वोत्तम के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनकी समर्पित टीम की निष्ठा, परिश्रम और सामूहिक भावना का प्रतिफल है। विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल चेयरमैन अनिल बाजपेयी ने कहा कि सेवा ही संगठन की आत्मा है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के लिए कार्य करता है, तब वह केवल सेवा नहीं करता, बल्कि एक जीवंत संस्कृति का निर्माण करता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.