एलाइड हेल्थकेयर शिक्षा के लिए बनेगा नया नियामक ढांचा
रांची, सितम्बर 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद की पहली बैठक मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एलाइड एवं हेल्थकेयर से जुड़े पाठ्यक्रमों के नियमन, मानकीकरण और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय हुआ कि परिषद राज्य के कॉलेजों और संस्थानों को संबद्धता देने के साथ पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण भी करेगी। डिप्लोमा समेत विभिन्न स्तर के एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम परिषद के नियमन के दायरे में होंगे। पहले से अध्ययनरत ट्रांजिशन बैच के विद्यार्थियों की परीक्षा कराने का भी निर्णय लिया गया। जिन पाठ्यक्रमों की अंतिम परीक्षा नहीं हो सकी है, उनके संबंध में आवश्यक निर्णय कैबिनेट के माध्यम से लेने की बात कही गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.