आगरा, मार्च 19 -- पंचम सरफराज खान स्मृति ऑल इंडिया वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते ईगल एलाइट इलेवन की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 403 रन बनाए। नीतीश छपराना ने 131 गेंदों में 156, ज्योतिरादित्य ने 87 रन बनाए। उड़ान क्रिकेट अकादमी के लिए गौरव सिंह ने 4, कृष्णा सिकरवार ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उड़ान क्रिकेट अकादमी की टीम 34.5 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। अभि सूर्यवंशी ने 92, विशाल शर्मा ने 36 रन बनाए। युवराज भदौरिया ने 5, द्राक्ष मान ने 3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच नीतीश छपराना को प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...