झांसी, मार्च 2 -- उज्जैन से झांसी आए केंद्र सरकार द्वारा द्रोणाचार्य से सम्मानित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश मालवीय का एलवीएम में सम्मान किया गया। अध्यक्षता श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री नरोत्तम दास अग्रवाल व महारानी लक्ष्मी जूनियर हाई स्कूल के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी रहे। योगेश मालवीय ने खिलाड़ियों को बताया खिलाड़ी अगर अपना अच्छा प्रदर्शन करें तो सरकार उन्हें सम्मानित भी करती है और वह आसानी से स्पोर्ट कोटे से सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...