अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बदलते मौसम के साथ हवा में बढ़े सूक्ष्म कणों और सक्रिय वायरस ने लोगों की सांसों पर संकट खड़ा कर दिया है। सरकारी व निजी अस्पतालों में खांसी-जुकाम और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या में करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और अस्थमा के मरीज इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। दीनदयाल अस्पताल में कई मरीज ऐसे आ रहे हैं जिन्हें 10 दिन से अधिक समय से खांसी बनी हुई है। सामान्य दवाओं का असर भी कम हो रहा है। इसका मुख्य कारण हवा में मौजूद एलर्जन कणों के साथ वायरल संक्रमण का मिलाजुला असर बताया जा रहा है। मरीजों को मास्क पहनने, साफ-सफाई बनाए रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने की सलाह दी जा रही है। सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने कहा कि बदलते मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। यदि...