लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए संबद्ध जिलों के कॉलेजों में शोध केंद्रों को स्थापित करने का फैसला किया है। साथ ही शोधार्थियों के विषय की जरूरत के हिसाब से लैब उपकरण भी मुहैया कराए जाएंगे। शोधार्थी अपनी जरूरत के लिहाज से विवि की प्रयोगशालाओं और मशीनों का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा गैर-जेआरएफ पीएचडी अभ्यर्थियों को फेलोशिप देने की भी संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। जिससे शोधार्थियों को रिसर्च करने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यह जानकारी कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने दी। कुलपति प्रोफेसर सैनी का कहना है कि विवि का पूरा फोकस रिसर्च को बढ़ावा देने का है। इसके लिए जो भी जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता होगी, वह उठाए जाएंगे। कुलपति ने बताया कि कॉलेजों में शोध सुविधाओं की निगरान...