लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल ने वर्ष 2026 बैच के छात्रों के लिए विप्रो एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की कैंपस भर्ती की घोषणा की है। सीपीसी निदेशक प्रोफेसर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव पद के लिए बीसीए, बीबीए, बीकॉम, बीए, बीएचएम व बीएससी के छात्र आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू के कई चरण होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को करीब Rs.3.75 लाख वार्षिक वेतन मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...