लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार से शैक्षिक सत्र 2025-26 सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन विश्वविद्यालय के कई परीक्षा केंद्रों पर 46,277 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 22,888 छात्र और 23,389 छात्राएं शामिल रहीं। सुबह की पाली में 4,315 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 2,036 छात्र और 2,279 छात्राएं थीं। इस दौरान 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 41,962 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 20,852 छात्र और 21,110 छात्राएं थीं। इस पाली में 305 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कुल मिलाकर 396 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पूरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। यह भी पढ़ें- स्नातक सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा में दोनों पालियों में पूर्णिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.