लखनऊ, जनवरी 2 -- स्नातक व परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल लिंक के जरिए भर सकेंगे फॉर्म लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। नियमित विद्यार्थी यह फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से अब तीन जनवरी तक भर सकेंगे। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेशित छात्र या छात्रा प्राप्त एनरोलमेन्ट के आधार पर अपना लॉगिन बनाकर परीक्षाफार्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। ऑनलाइन भरे गए परीक्षाफार्म का प्रिन्...