लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक और परास्नातक स्तर के 11 पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। किसी तरह की समस्या आने पर परीक्षा विभाग में संपर्क कर सकते हैं। जिन कोर्स का कार्यक्रम जारी किया गया है उसमें बीबीए, बीबीए आईबी, बीबीए एमएस, बीपीएड, बीएससी कृषि, एमए ज्योतिर्विज्ञान, भूगोल, रक्षा अध्ययन, राजनीति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल है। इसी तरह एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम में भूगोल और राजनीति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर का भी शेड्यूल तय कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...