लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक स्तर के तीन पाठ्यक्रमों, परास्नातक पाठ्यक्रमों और पीएचडी के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। इस संबंध में प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर अनित्य गौरव का कहना है कि बीबीए-एलएलबी, बीफार्मा और बीफार्मा लेट्रल एंट्री के लिए अब 15 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। इसी तरह परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच जुलाई तय की गई है। जबकि पीएचडी रेगुलर व पार्ट टाइम के लिए भी अब 15 जुलाई तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- BBA और BCA के पात्रता नियम बदले, 12वीं में थर्ड डिविजन वाले भी ले सकेंगे दाखिला इन सभी कार्यक्रमों के लिए पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की ग...