लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में संचालित बी.फार्म. पाठ्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब तक बीफार्म. में प्रवेश एकेटीयू द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता था, जबकि इस वर्ष से लखनऊ विश्वविद्यालय स्वयं कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के आधार पर प्रवेश देगा।

प्रवेश के लिए आवश्यकताएँ बी.फार्म. पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सीयूईटी यूजी 2026 में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। सीयूईटी यूजी का परिणाम घोषित होने के उपरांत अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह सीयूटी यूजी में मिले अंकों के आधार पर तैयार की गई ...