लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 सम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के आठ विषयों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि आचार्य चतुर्थ, बीएफए टेक्सटाइल डिजाइन चतुर्थ, छठे व आठवें, एमटीटीएम टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट छठे, बीकॉम एनईपी छठे और एमए मनोविज्ञान व एमएससी कंप्यूटर साइंस के चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसे विद्यार्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अनुक्रमांक व जन्म तिथि के जरिए देख सकते हैं। एकेटीयू में कई पाठ्यक्रमों के नतीजे घोषितडॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत बीवोक छठे सेमेस्टर, बीएचएमसीटी आठवें, एमसीए, एमबीए के च...