लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और कथित फीस अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को शनिवार को सपा और कांग्रेस नेताओं का समर्थन मिला। अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व सांसद पीएल पुनिया आंदोलनरत छात्रों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। दोनों नेताओं ने छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर और निष्कासन की कार्रवाई पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों को अपराधी की तरह प्रस्तुत करना दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों की मांगों को दबाने के बजाय विश्वविद्यालय प्रशासन को उनसे संवाद कर समाधान निकालना चाहिए। नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि विचार, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्वपूर्ण मंच भी होते हैं। यह भी पढ़ें- पेपर लीक: चर्चा रोकने पर आप...