लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने मुख्य परिसर और द्वितीय परिसर में अध्ययनरत पीएचडी छात्रों के लिए छात्रावास कमरों के नए आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मुख्य अभिरक्षक प्रोफेसर आशीष अवस्थी की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह आवंटन सत्र 2025-26 के लिए किया जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को हॉस्टल मैनेजमेंट सिस्टम (एचएमएस) ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई निर्धारित की गई है।एलयू प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले एचएमएस ऐप में उपलब्ध छात्रावास नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है। यह भी पढ़ें- एलयू में यूजी चौथे वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के छात्रावास पोर्ट...