लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत छह विषयों की प्रोविजनल कंप्लीट मेरिट सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर अनित्य गौरव का कहना है कि ललित कला, रक्षा अध्ययन, कंप्यूटर साइंस, उर्दू, प्राच्य संस्कृत और फ्रेंच विषयों की कंप्लीट मेरिट सूची घोषित कर दी गई है। इसे अभ्यर्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। यह भी पढ़ें- एमएड, बीएलएड समेत चार कोर्सों में कॉलेज नहीं ले सकेंगे सीधे दाखिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...