लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत परास्नातक स्तर पर दो पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी का कहना है कि एमए अरब कल्चर, एमएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया है। जिसे विद्यार्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अनुक्रमांक और जन्म तिथि के माध्यम से देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...