लखनऊ, जुलाई 23 -- लखनऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई ने गुरुवार को छात्रावासों के पुनः आवंटन की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराने की मांग को लेकर मुख्य अभिरक्षक को ज्ञापन सौंपा। परिषद का कहना है कि कक्षाएं शुरू होने के बावजूद अब तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से दूर-दराज के जिलों और अन्य राज्यों से आए विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि छात्रावास आवंटन में देरी के कारण विद्यार्थियों को निजी आवासों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पुनः आवंटन की आवेदन प्रक्रिया तत्काल शुरू करने और इसकी समय-सारिणी जारी करने की मांग की है।एबीवीपी के इकाई मंत्री आर्यन कुशवाहा न...