लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान की ओर से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान तृतीय डोज का आयोजन हुआ। जिसके तहत 15-16 वर्ष की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन की तीसरी व अंतिम डोज दी गई। इससे पूर्व बीते वर्ष पहली डोज 30 अगस्त और दूसरी डोज 30 अक्तूबर को इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज की ओर से सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की मदद से आयोजित निशुल्क टीकाकरण अभियान के माध्यम से दी गई थी। डिस्पेंसरी के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सरोज, डॉ. अंकिता सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वीके शर्मा की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...