लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को कैशियर ऑफिस की छत का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। घटना के समय वहां छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए छात्रों मौजूदगी थी, जिससे कुछ छात्र सामान्य रूप से चोटिल हुए। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव 'बाबू' ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह है। अभिषेक श्रीवास्तव ने कुलपति, रजिस्ट्रार और निर्माण अधीक्षक से मांग की है कि जब तक इस जर्जर भवन की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक कैशियर ऑफिस में होने वाले कार्यों को तत्काल किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने अगले दो दिनों के भीतर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.