लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत नए कॉलेजों या पूर्व संचालित कॉलेजों में नए पाठ्यक्रमों या विषयों (बीएड पाठ्यक्रम को छोड़कर) के लिए अनापत्ति और सहयुक्तता के प्रस्तावों के ऑनलाइन निस्तारण के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। नए पाठ्यक्रमों में अनापत्ति प्रस्ताव ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी है, जबकि विश्वविद्यालय में ऑनलाइन जमा किए गए प्रस्तावों की भूमि सम्बन्धी अभिलेखों का राजस्व विभाग से सत्यापन 22 फरवरी तक किया जाना है। अनापत्ति आदेश ऑनलाइन निर्गत करने की तिथि 28 फरवरी तक निर्धारित है। इसी तरह निरीक्षण मण्डल का गठन 16 मार्च और अनापत्ति आदेश ऑनलाइन निर्गत करने के पश्चात संस्था की ओर से 22 मार्च तक निरीक्षण मण्डल को निरीक्षण आख्या प्रस्तुत की जाएगी। विवि में सम्बद्धता ऑनलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.