लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ, संवाददाता। यह भी पढ़ें- शकुंतला यूनिवर्सिटी में नॉन-सीयूईटी कोर्सों में दाखिले की मची होड़; एक-एक सीट पर 7-7 दावेदार लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। जिसके बाद विवि प्रशासन की ओर से यूजी के कई पाठ्यक्रमों में प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या जारी की गई है।प्रतिस्पर्धा की बढ़ती हुई रुझान प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस बार जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा बीबीए पाठ्यक्रम में देखने को मिली है। बीते वर्ष जहां करीब 5000 आवेदन आए थे, वहीं इस बार लगभग 6000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीबीए की 450 सीटों के लिए करीब 6000 आवेदन आने...