एलयू में एमटेक पाठ्यक्रम के लिए साक्षात्कार 10 अगस्त को
लखनऊ, जुलाई 25 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत पार्ट टाइम एमटेक पाठ्यक्रम के लिए साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की तिथियां तय कर दी गई हैं। जिसकी जानकारी विवि की आधिकारिक वेबसाइट के एडमिशन पेज पर अपलोड कर दी गई है। इस बाबत संकायाध्यक्ष प्रो. सतेंद्र पाल सिंह ने पत्र जारी कर दिया है।संकायाध्यक्ष ने बताया कि पार्ट टाइम एमटेक इन पावर सिस्टम, इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विधाओं में दाखिले के लिए साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन 10 अगस्त को निर्धारित किए गए हैं। आवेदनकर्ताओं को अपने साथ एलयूआरएन पंजीकरण रसीद, आवेदन पत्र, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की स्व-प्रमाणित मार्कशीट व प्रमाण पत्र और छह पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाना होगा। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.