लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत आठ पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि एमटेक साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तृतीय व पंचम सेमेस्टर और बीटेक सीएसई एआई, बीसीए एनईपी कंप्यूटर साइंस पंचम सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया गया है, जिसे विद्यार्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...