लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक और परास्नातक स्तर के 17 पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिए गए हैं। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। किसी तरह की समस्या आने पर परीक्षा विभाग में संपर्क कर सकते हैं। जिन कोर्स का कार्यक्रम जारी किया गया है उसमें एमएससी जियोलॉजी एंड अप्लाइड जियोलॉजी, भौतिक विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, समाज कार्य विभाग में संचालित सभी कोर्सों, एमए पर्सियन, हिंदी, लिंग्विस्टिक, अर्थशास्त्र, शास्त्री, बीएलएड व बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल है। इसी तरह बीवीए, बीवोक, एमएड और पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन प्रथम सेमेस्टर का भी शेड्यूल तय कर दिया गया है।...