लखनऊ, मई 21 -- -बोर्ड ऑफ स्टडीज में शोधार्थियों, इंडस्ट्री एक्सपर्ट और पुरातन छात्रों को किया जाएगा शामिल -पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सभी इंटरव्यू की वीडियो रिकॉर्डिंग का निर्णय यह भी पढ़ें- PhD : BHU में साल में अब दो बार होगी पीएचडी प्रवेश, स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी लखनऊ, संवाददाता।महत्वपूर्ण निर्णय लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विवि में पढ़ाई की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों के तहत अब लॉ समेत सभी पाठ्यक्रमों में बड़े बदलाव किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया है कि लॉ पाठ्यक्रम में अब भारतीय नॉलेज सिस्टम यानी भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े विषय शामिल किए जाएंगे। साथ ही मूल्य और मानवीयता जैसे विषय भी पढ़ाए जाएंगे ताकि छात्र पढ़ाई के साथ नैतिक और सामाज...