लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के योग संकाय के समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव द्वारा लिखित पुस्तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विमोचन कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने किया। पुस्तक में योग की भारतीय परंपरा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की यात्रा और इसके वैश्विक प्रभाव को विस्तार से बताया गया है। डॉ. यादव ने बताया कि 10 अध्यायों वाली यह पुस्तक योग के वैज्ञानिक, आध्यात्मिक और व्यावहारिक पक्षों को सरल रूप में प्रस्तुत करती है। इसमें 21 जून को योग दिवस मनाए जाने के कारणों और योग के माध्यम से मानव कल्याण के संदेश का उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर प्रो. अमिता कनौजिया और प्रो. आलोक कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय योग महोत्सव-2026 दीक्षान्त लॉन में 19, 20 और 21 जून को आयोजित होगा।

हिंदी हि...