लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बीएससी इग्नाइट हायरिंग-2026 और विप्रो की इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए हैं। टीसीएस की बीएससी इग्नाइट हायरिंग के तहत बीसीए, बीएससी आईटी, कंप्यूटर साइंस, गणित, डेटा साइंस, सांख्यिकी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, साइबर सिक्योरिटी, बायोकेमिस्ट्री और बीवोक कंप्यूटर साइंस या आईटी के 2026 बैच के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। वहीं, विप्रो ने इन-स्टोर सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में 15 दिन की इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 500 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड मिलेगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई निर्धारित है। प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने व...