लखनऊ, दिसम्बर 26 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्रों ने बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार का आरोप लगाते हुए विधानसभा के सामने बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। छात्र नेता आलोक मिश्रा की अगुवाई में दर्जनों छात्रों ने बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देश से बांग्लादेशियों को बाहर निकालने और वहां के सामानों को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की मांग उठाई है। इस दौरान छात्र नेता आलोक मिश्रा ने कहा कि बांग्लादेश में आए दिन खुलेआम हिन्दूओं की हत्या हो रही है। हिन्दू महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है जो मानवता के खिलाफ घिनौना अपराध है। छात्रों ने भारत सरकार से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारियों में रितिक रावत, हरिश मिश्रा, उदयवीर, विनय सिंह, सौरभ यादव, प्रभात सिंह, वरुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.