एलयू के हॉस्टलों का होगा कायाकल्प, नए सत्र में छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर छात्रावासों को बेहतर बनाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। विवि प्रशासन ने मुख्य और द्वितीय परिसर के सभी हॉस्टलों में सुविधाओं को दुरुस्त करने की कार्ययोजना तैयार की है। इसका उद्देश्य नए छात्रों को सुरक्षित, स्वच्छ और पढ़ाई के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अगुवाई में निर्माण विभाग के सिविल और इलेक्ट्रिकल अनुभाग द्वारा हॉस्टलों के कमरों, मेस, रसोई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुधारने का काम तेजी से किया जा रहा है। एलयू प्रशासन के अनुसार नए सत्र में छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से एचएमएसपोर्टल के माध्यम से होगी। तैयारियों को पूरा करने के लिए वर्तमान छात्रों को 27 जून तक हॉस्टल खाली कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.