लखनऊ, मार्च 15 -- फोटो---- लखनऊ, संवाददाता।स्वच्छ पर्यावरण सेना और लखनऊ विश्वविद्यालय एनएसएस की ओर से गोमती नदी स्वच्छता अभियान चलाकर करीब 10 कुंतल कचरा, देवी देवताओं की मूर्तियां आदि गोमती से निकाला गया। लोगों से अपील की गई कि नदी को स्वच्छ रखें, नदी में कूड़ा न डालने का संकल्प लिया गया। झूलेलाल पार्क गोमती तट पर चले अभियान के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में एलयू समाज कार्य विभाग के शिक्षक डॉ. रणविजय सिंह, डॉ. अंजली मिश्रा, रत्ना वर्मा, अर्चना सिंह, पलक, प्रीति जैन, ज्योति चौधरी, उदय सिंह, प्रेम नारायण द्विवेदी, संजय वर्मा, नाथ शरण त्रिपाठी आदि रहे। सभी ने सफाई के बाद आदि गंगा मां गोमती की आरती की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...