लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के छात्रों ने दो अनूठे और किफायती तकनीकी मॉडल विकसित किए हैं। जो आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की दिशा में बड़े गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

छात्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों विद्यार्थियों इरम जोया, वत्सल विश्वकर्मा, सुमित सिंह, प्रियांशु और गौरव रावत ने डॉ. प्रवीण कुमार राय के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। इन छात्रों ने अत्यंत न्यूनतम लागत में एक मिनी पायरोलिसिस रिएक्टर का निर्माण किया है, जो प्लास्टिक कचरे से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का विकल्प तैयार करता है। उल्लेखनीय है कि बाजार में इस तरह की मशीनों की कीमत कई लाख रुपये से अध...