लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने सोमवार को 64 यूपी बटालियन एनसीसी के कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप में कैडेट को संबोधित करते हुए उनके अनुशासन, उत्साह और सामर्थ्य की सराहना की। उन्होंने कैडेट से देशसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने कुलपति का स्वागत किया। इस दौरान डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. अमिता कनौजिया, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी और चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी भी मौजूद रहे। कैंप में एनसीसी गतिविधियों पर आधारित फिल्म दिखाई गई और ऑपरेशन सिंदूर विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। यह भी पढ़ें- साईंनाथ विश्वविद्याल के कुलपति को कर्नल की मानद उपाधि मेधावी कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया...