एलयू की छात्रा अदिति पटेल का सिविल इंजीनियरिंग क्विज में पहला स्थान, राष्ट्रीय फाइनल में जगह पक्की
लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की सिविल इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा अदिति पटेल ने अल्ट्राटेक इंडिया नेक्स्ट स्टिमुलस सिविल इंजीनियरिंग क्विज के सेंट्रल जोन फाइनल में पहला स्थान हासिल किया है। इस जीत के साथ उन्होंने राष्ट्रीय फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का सेंट्रल जोन फाइनल 25 अगस्त को प्रयागराज के यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च में हुआ, जहां अदिति ने सटीक उत्तर देकर अपनी विषय-समझ साबित की। इसके लिए उन्हें 20 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र मिला। अब वे सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय फाइनल में देश के अन्य विजेताओं से मुकाबला करेंगी।इंजीनियरिंग एवं तकनीकी शिक्षा संकाय के डीन प्रो. सतेंद्र पाल सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.