लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में नए छात्र-छात्राओं के लिए 64 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से एनरोलमेंट 2026 के तहत भर्ती प्रक्रिया 17 अगस्त 2026, सोमवार को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया सुबह 7 बजे विश्वविद्यालय के एथलेटिक ग्राउंड में शुरू होगी। इसमें इस वर्ष स्नातक के किसी भी कार्यक्रम में नवप्रवेश लेने वाले पात्र छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकेंगे। एनसीसी में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा। शारीरिक, चिकित्सीय और लिखित परीक्षा से गुजरेंगे अभ्यर्थी

भर्ती प्रक्रिया के विवरण भर्ती प्रक्रिया 64 यूपी बटालियन एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव के निरीक्षण और मार्गदर्शन में संपन्न होगी। इसकी शुरुआत शारीरिक ...