एलयूसीसी चिटफंड घोटोले में सीबीआई ने 25 करोड़ की 23 संपत्तियां कुर्क की
देहरादून, जून 25 -- उत्तराखंड के चर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने 25 करोड़ रुपये की 23 संपत्तियों को अटैच किया है। ये संपत्तियां उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मुंबई में हैं। कार्रवाई अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम (बड्स) के तहत की गई है। आने वाले समय में इनकी नीलामी कर पीड़ितों की रकम वापस की जाएंगी। सीबीआई की जांच के दौरान पता लगा कि लोगों की कमाई हड़पकर कई शहरों में बेनामी संपत्तियां खड़ी की गई हैं। इनकी पहचान के लिए सीबीआई तेजी से काम कर रही है। उत्तराखंड के बड्स के नोडल अफसर के जरिए छह संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जारी कराए गए। इसी तरह यूपी की बड्स एक्ट अदालत से अनुमति मिलने के बाद वहां 16 संपत्तियों को कुर्क किया गया। मुंबई स्थित एक संपत्ति को भी महाराष्ट्र की अदालत से कुर्की की मंजूरी लेकर जब्त किया गया है। सीबीआई मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.