लखनऊ, जून 16 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के बी.टेक एवं एमसीए के 15 विद्यार्थियों का चयन आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में हुआ है। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी तथा द्वितीय परिसर के प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. एस. पी. सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।द्वितीय परिसर के प्लेसमेंट सेल के वाइस चेयरमैन डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि टीसीएस की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार तथा एचआर साक्षात्कार शामिल थे। विद्यार्थियों ने सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 बैच के कुल 9 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमे बी.टेक (सीएसई) के आदित्य वर्धन सिं...