लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में नौकरीशुदा व्यक्तियों के लिए संचालित पार्ट टाइम एमटेक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन की शुरुआत हो गई है। शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत इच्छुक अभ्यर्थी एलयू की वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के लिंक के जरिए 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडबल्यूएस अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 1900 रुपये देना होगा। जबकि एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 950 रुपये तय किया गया है।

पार्ट टाइम एमटेक पाठ्यक्रम की मांग प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव का कहना है कि एलयू के तीन वर्षीय पार्ट टाइम एमटेक पाठ्यक्रम की डिमांड बढ़ती जा रही है। जिसे ध्यान में रखकर बीते सत्र से दो नई स्ट्रीम में पार्ट टाइम एमटेक की पढ़ाई शुरू की गई थी। जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आर्टिफिशियल इंटे...