लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत परास्नातक स्तर के 17 पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि एमए मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, पत्रकारिता एवं जनसंचार, अरेबिक, गणित, संस्कृत और एमएससी फॉरेंसिक, न्यूट्रिशियन के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल जारी हुआ है। इसी तरह एमबीए टीटीएम, बिजनेस एनालिटिक्स, एफसी, एचआर, आईबी व मार्केटिंग पाठ्यक्रम के भी प्रथम सेमेस्टर का नतीजा विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसे विद्यार्थी एलयू की वेबसाइट पर अपने अनुक्रमांक व जन्म तिथि के जरिए देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.