शामली, दिसम्बर 15 -- थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में लंबे समय से लंबित मिनी अंडरपास के निर्माण में बड़ी राहत मिली है। रेलवे विभाग ने ग्रामीणों की मांग मानते हुए अंडरपास को दोनों साइड में बनाने का कार्य सोमवार से शुरू कर दिया। इससे कस्बा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर उत्साह मनाया। कस्बे में पहले रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास को केवल एक साइड में बनाने की योजना स्वीकृत की गई थी, जिसका स्थानीय निवासियों ने पुरजोर विरोध किया था। कस्बा वासियों की मांग थी कि अंडरपास दोनों तरफ बनाया जाए ताकि आने-जाने में सुविधा हो। इस मुद्दे को लेकर नगर निवासी अंकित पवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से कई बार मुलाकात की और समस्या के समाधान की गुहार लगाई। साथ ही उन्होंने पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी से भी मिलक...