शामली, अप्रैल 11 -- कांधला। कस्बा एलम में 24 मार्च को मिठाई की दुकान पर उधारी को लेकर हुए विवाद में मारपीट होने का मामला गंभीर रूप ले चुका है। स्वामी यशवीर महाराज ने आरोप लगाया है कि एक समुदाय के युवकों ने दुकानदार और एक युवक पर जानलेवा हमला किया। गर्म तेल डालकर दोनों को बुरी तरह झुलसाया गया। अगर पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं करती तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एलम में एक युवक मिठाई की दुकान चलाता है। 24 मार्च को गांव के कुछ युवकों से उधार में मिठाई लेने को लेकर विवाद हुआ और हमलावरों ने दोनों पर हमला बोल दिया। स्वामी यशवीर महाराज ने बताया हमलावरों ने युवक के सिर पर चोट पहुंचाई, जिससे आठ टांके आए। उसकी कमर और हाथ पर खौलता तेल डाल दिया। युवक पर भी गर्म तेल डाला गया और दोनों की जमकर पिटाई की गई। घटना के अगले दिन 25 मार्च को पीड़ित पक्ष ने ए...