एलम में किसानों ने सहकारी समिति के खिलाफ किया हंगामा
शामली, अप्रैल 18 -- कांधला। कस्बा एलम स्थित सहकारी समिति में डीएपी और यूरिया की कमी से परेशान किसानों ने शनिवार को समिति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही, जिससे फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है। शनिवार को कस्बा एलम में स्थित सहकारी समिति पर किसानों को समय पर खाद न मिलने से नाराजगी फूट पड़ी। यह समिति बनेड़ा, नाला, कनियान सहित आसपास के कई गाँवों के किसानों के लिए उर्वरक का मुख्य स्रोत है। दर्जनों किसान समिति पर एकत्र हो गए और कम खाद उपलब्ध कराने के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर खिलाफ होगी कार्रवाई किसानों ने बताया कि वे लगातार समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया नहीं दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.