शामली, मार्च 1 -- थाना क्षेत्र के एलम बाईपास कट पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शामली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जनपद बागपत के गांव छपरौली निवासी नीटू पुत्र राजवीर अपने चचेरे भाई बबीत पुत्र ओमा सिंह के साथ देहरादून से गांव लौट रहे थे। दूसरी ओर, कासिमपुर खेड़ी निवासी विकास पुत्र ओमपाल सिंह शामली से अपने गांव की ओर जा रहा था। एलम बाईपास कट के निकट दोनों बाइकें एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए तत्काल शामली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभ...