शामली, अप्रैल 11 -- कांधला। कस्बे के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एलम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षा गार्ड सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 20 युवक पहुंचे। मेले में कुल 11 युवकों का चयन किया गया। मेला प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि 20 आवेदकों में से सचिन, दिव्यांशु, अजय कुमार सहित 10 युवकों का चयन सुरक्षा गार्ड के पद पर, तथा कृष्ण कुमार शर्मा का चयन ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर के पद पर हुआ है। सभी चयनित युवकों को 14 अप्रैल को प्रशिक्षण के लिए दिल्ली स्थित ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...