अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सारसौल एलमपुर में स्थित बारातघर से नगर निगम की टीम मंगलवार को कब्जा हटाने पहुंची। बारातघर परिसर में कब्जा कर रहने वाली महिला ने नगर आयुक्त से सात दिन का समय मांगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने महिला को आवास की व्यवस्था करने के लिए सात दिन की मोहलत दी है। मामला कोर्ट में था, जिसमें फैसला नगर निगम के पक्ष में आया है। वार्ड संख्या 32, एलमपुर स्थित नगर निगम की भूमि (गाटा संख्या 232) पर निर्मित बारातघर/पब्लिक कम्युनिटी हॉल परिसर में अवैध निर्माण व दो भवन पर कब्जा कर लिया गया है। नवम्बर 2025 में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने उक्त बारातघर परिसर का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान परिसर में दो अवैध रूप से निर्मित मकान पाए गए थे। नगर आयुक्त ने मौके पर ही नगर निगम के संपत्ति प्रभारी से जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.