एलबेंडाजोल खिलाने का मॉप अप राउंड पूरा
पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों के लिए एलबेंडाजोल की खुराक खिलाने का गुरुवार को अंतिम दिन रहा। अभियान के तहत छूटे हुए दवा के लिए मॉप अप दिवस मनाया गया। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और नजदीक के स्कूलों में एलबेंडाजोल की दवाई खिलाई गई। चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ चमन ने बताया कि सभी प्रखंड के सभी हिस्से में अभियान के तहत दवा खिलाए गई। अनुमंडलीय अस्पताल-छतरपुर के प्रभारी डॉ राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि फाइनल लक्ष्य का आंकड़ा कुछ दिन बाद ही बताया जा सकता है। क्षेत्र में कर्मी बच्चों को एलबेंडाजोल की खुराक गुरुवार को तत्परता से खिलाए। पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ महेंद्र ने बताया कि गुरुवार को घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी दवा की खुराक दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.