घाटशिला, मई 22 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की खेडुआ पंचायत अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय जयपुरा में कक्षा पांच से 10 तक के बच्चों के लिए पांच कमरों का भवन बनेगा। इसके निर्माण कार्य का गुरुवार को विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। इसके अतिरिक्त बुनियादी ढांचे के निर्माण से स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और स्कूलों में क्षमता का विस्तार होगा।ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। यह भी पढ़ें- एलबीएस 2 हाई स्कूल जयपूरा में विधायक ने 5 कमरे का किया शिलान्यास विधायक ने यह भी कहा क...