एलबीएस में रक्तदान शिविर, 22 यूनिट रक्त संग्रह
हल्द्वानी, मार्च 13 -- लालकुआं, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्व. बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड सेंटर हल्द्वानी के चिकित्सकों के सहयोग से 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान से पहले 150 से अधिक छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और स्थानीय लोगों की हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप व वजन की जांच की गई। शिविर का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. डॉ. अनीता सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी प्रकाश सिंह मेहता, रक्तदान संयोजक डॉ हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ भारत सिंह, डॉ गीता तिवारी पाण्डे, डॉ संजय काण्डपाल, हल्दूचौड़ ऑनलाइन संस्था अध्यक्ष मोहित जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां उन्नत भारत अभियान संयोजक डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.